जौनपुर, जून 11 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। धान की नर्सरी डालने का समय आ गया है लेकिन क्षेत्र की नहरो और माईनरों में पानी न रहने पर किसान धान की नर्सरी कैसे डाले इस बात की चिंता बढ़ गई है। बिजली की अघोषित कटौती और पंपिंग सेट में डीजल की महंगाई के चलते परेशान हैं। विकास खंड क्षेत्र के में तमाम नहरों और माईनरों में इस समय पानी न रहने से किसान धान की नर्सरी नही डाल पा रहे हैं। कम्मरपुर के किसान सतीश सिंह, बसिरहां के रामचेत बिंद, लालापुर के सुरेश पांडेय, सवायन के सुशील दीक्षित, कोटिया के बब्लू उपाध्याय सहित तमाम किसानों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि नहरों और माईनरों में पानी छोड़ा जाए। जिससे किसान नर्सरी डाल सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...