क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है ट्रांसपोर्ट सेक्टर: विधायक प्रेमचंद
रिषिकेष, जून 8 -- ऋषिकेश। ऋषिकेश ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय में पदाधिकारियों द्वारा ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आगामी 11 जून को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम हेतु डॉ. अग्रवाल को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। विधायक ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसके सुदृढ़ विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मौके पर यूनियन के सचिव दीप शर्मा, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, कर्मवीर शर्मा, दीप सुनेजा, मनमोहन सूदन, सरदार गुरबचन सिंह, सरदार बूटा सिंह, शिव शंकर कोठारी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है ट्रांसपोर्ट सेक्टर: विधायक प्रेमचंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.