क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता:योगेंद्र
बोकारो, जुलाई 25 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अस्वस्थ होने के बावजूद शनिवार को अपने आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं। स्वास्थ्य पूरी तरह अनुकूल नहीं रहने के बावजूद उन्होंने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की। इस दौरान गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा क्षेत्र के विकास, पेयजल, सड़क, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी मामलों की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.