पलामू, मार्च 1 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिला के सतबरवा में रविवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास प्राथमिकता में शामिल है। लातेहार से सतबरवा के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सांसद ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम मेयर और लातेहार में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने कब्जा किया ,जो विकास के लिए वहां के मतदाताओं ने वोट किया। बरवाडीह ब्लॉक के मंगरा में अंडरपास बनाने की तैयारी रेलवे के द्वारा की जा रही है। चिरमिरी रेल लाइन बिछाने का कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। सतबरवा के रबदा और ठेमी गांव में लोगों के सहुलियत के लिए नेशनल हाईवे 39 के निर्माण कर रहे कंपनी और हाईवे को पत्र लिखा गया है। उन्हें कहा कि है कि पलामू ही नहीं झारखंड के चेरो वंशज एवं समुचे लोगों के प्रिय राजा मेदिनी राय के जन्म एवं कर्मस्थली पलामू किला है। वहीं पर पलामू...