सहरसा, मई 28 -- पतरघट, एक संवाददाता। सोनवर्षा विधानसभा से चौथी बार विधायक और तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गुरुवार को आपदा मंत्री रत्नेश सादा का पतरघट प्रखंड क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री ने कपसिया पहुंचकर हाल के दिनों में बज्रपात और हादसों में जान गंवाने वाले परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कपसिया निवासी मृतक रामप्रवेश यादव की पत्नी रूपम देवी को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। वहीं धबौली दक्षिणी के टेकनमा पट्टी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से मृत दिव्यांशु कुमार और श्वेता कुमारी के परिजनों को भी चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी। इस दौरान सीओ प्रिंस प्रकाश मौजूद रहे।

परिवारों से मिलकर बंधाया ढाढ़स मंत्री रत्नेश सादा ने धबौली दक्षिणी निवासी कौशल किशोर सिंह के परिवार से मिलकर दिल्ली में सड़क दुर्घटन...