रिषिकेष, मार्च 27 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रों में पहुंचकर नियमित निरीक्षण कर लीकेज की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से आए दिन पेयजल लाइन लीकेज की समस्याएं आती रहती हैं। इस समस्या के चलते हजारों लीटर पेयजल बर्बाद होता है। ऐसे में अधिकारी नियमित निरीक्षण कर लीकेज की समस्या का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने कहा कि रायवाला क्षेत्र में पानी के बिलों में अनियमितताओं को लेकर भी शिकायतें आ रही है। क्षेत्र में विशेष कैंप लगाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.