जौनपुर, दिसम्बर 31 -- जौनपुर,संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण से सम्बन्धित कार्यक्रम की तिथियों को संशोधित किया गया है। आयोग की तरफ से घोषित संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन छ: जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि छह जनवरी से छह फरवरी तक निर्धारित की गई है। इसके बाद नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय, दावें एवं आपत्तियों निस्तारण छ: जनवरी से 27 फरवरी तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छ: मार्च को किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.