मथुरा, अगस्त 27 -- श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर में विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के द्वारा 38वीं क्षेत्रीय हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितम्बर तक होगा। प्रतियोगिता में विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेरठ प्रान्त, ब्रज प्रान्त एवं उत्तराखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- Noida News: मंडल स्तरीय ट्रायल मेरठ में होगा यह भी पढ़ें- 29 से 31 अगस्त तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं

हिंदी हिन...