मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एकीकृत भारत की विशालता आवश्यक है। संवाद और सांस्कृतिक संबंधों के आधार पर भारत को विशाल बनाया जा सकता है। राष्ट्रवाद की भावना वाले लोगों को इसमें योगदान करना होगा। बुधवार को बीआरएबीयू के सीनेट हॉल में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच द्वारा आयोजित एक सेमिनार में मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ये बातें कहीं।सेमिनार का आयोजन मंच की मुजफ्फरपुर इकाई और ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि विशाल भारत को परिभाषित करने के पूर्व उसके चरित्र की जानकारी होना आवश्यक है।मंच के राष्ट्रीय संचालन समिति सदस्य गोलोक बिहारी राय ने कहा कि भारत की सीमाएं चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल से लगी हुई हैं। ऐसे में सुरक्षा...