मेरठ, अप्रैल 22 -- कचहरी परिसर स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा शैक्षिक योग्यता से संबंधित निजी क्षेत्र की पांच कंपनियों एसबीआई लाइफ, एक्सेलर, डॉ. रेड्डी फाउंडेशन, वंदना पैकेजिंग, जैन क्लीनिंग टेक प्रा.लि. ने उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। वरिष्ठ सहायक जय भगवान ने रोजगार मेले में उपस्थ्ति अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग की। सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने कहा कि रोजगार संगम पोर्टल व सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सभी सेवाओं का लाभ उठाएं। पांच कंपनियों द्वारा 82 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कर कुल 15 अभ्यर्थियों को चयनित किया। यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में 472 अभ्यर्थियों का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.