क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले आज
अयोध्या, अप्रैल 26 -- अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या द्वारा दिनांक 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर फतेहगंज लालबाग में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सहायक निदेशक, सेवायोजन अयोध्या मण्डल अयोध्या श्री देवव्रत कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी/गैर तकनीकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियाँ यथा वर्धमान टेक्सटाइल, हीरो कम्पनी, ग्रेसिम लर्निंग फाउंडेशन आदि प्रतिभाग करेंगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 27 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई आदि है, वह इसमें प्रतिभाग कर सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.