क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की बैठक में उठी मांगें
अल्मोड़ा, मई 27 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। इनाकोट में हुई क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की बैठक में मांगें उठीं। लोगों ने पीएचसी ताकुला में सफाई कर्मी की नियुक्ति करने, पशु चिकित्सा उप केंद्र पोखरी व चौपाता में नए अधिकारियों की नियुक्ति होने तक पशु चिकित्सा कैंपों का आयोजन करने, जंगली जानवरों से निजात दिलाने आदि की मांग की। यहां ईश्वर जोशी, पुष्पा बिष्ट, दीपा भाकुनी, उषा बिष्ट, रेनू आर्या, शीला देवी, किरन भाकुनी, दया पांडे, चंदन सिंह बिष्ट, दीप्ति भोजक, यमुना देवी, तारा तिवारी, अशोक भोज, पूजा बोरा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.