कोडरमा, अक्टूबर 1 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता के बाल वर्ग में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने रामगढ़ में अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा अष्टम भैया कुमार गौरव किशन, आर्यन कुमार और रौशन कुमार ने विपक्षी टीमों को पछाड़ते हुए यह शानदार सफलता प्राप्त की है। क्षेत्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित करने के बाद अब यह विजेता टीम आगामी 27, 28 और 29 नवम्बर को गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना होगी, जहां वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन ने अपनी खुश...