रुडकी, जुलाई 9 -- राज्य स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति के दायित्वधारी एवं नगर पालिका परिषद रुड़की के पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक ने गुरुवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। दिनेश कौशिक ने बताया कि उन्होंने 14 मई 2026 को अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तथा रामपुर से सालियर तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा था। मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रस्ताव का संज्ञान लेने तथा कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा दो दिन पूर्व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने पर उन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड ने रच दिया बड़ा कीर्तिमान, इस म...