गंगापार, मई 15 -- अपना दल (एस) के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को क्षेत्रीय विकास संबंधी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिव लाल का पूरा, मलाक बलऊ, ककरहिया समेत आसपास के गांवों के विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइट लगाने तथा इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराने की मांग की गई। इस दौरान राहुल पटेल, आशीष पटेल, मान सिंह सरोज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...