भभुआ, दिसम्बर 19 -- जेम्स स्कूल के छात्र अनंत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया पटना, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर के छात्र भाग लिए (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। क्षेत्रीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम का आयोजन 15 एवं 16 दिसंबर को ऑनलाइन मोड में सफलतापूर्वक किया गया। इसमें पटना, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, रोहतास तथा कैमूर जिले के प्रतिभाशाली बच्चों ने भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का परिचय दिया। प्रतियोगिता में जेम्स स्कूल के छात्र अनंत विनायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आशीष गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय और कैमूर जिले का नाम रोशन किया। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं...