कानपुर, अगस्त 20 -- यूपी के कानपुर में भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी के स्वागत के दौरान बवाल हो गया। दो भाजपा नेता और उनके समर्थक भिड़ गए। तमाचे के साथ ही जूते-चप्पल भी खूब चले। बड़े पदाधिकारियों के सामने ही अचानक हुई घटना से अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने दोनों को अलग किया। घटना को पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को 24 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकरलाल लोधी के प्रथम शहर आगमन पर बुधवार को केशव नगर स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आगे की कुर्सी पर बैठने को ले...