सासाराम, जून 1 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार ने सोमवार को गोराड़ी में ऋण वसूली टीम के साथ ऋणधारकों से संपर्क किया। यह भी पढ़ें- पीडीआर एक्ट के तहत तीन वारंटी गिरफ्तार समझौता योजना की जानकारी साथ हीं किसानों के बीच बैंक द्वारा चलाए जा रहे समझौता योजना की जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि गोराड़ी क्षेत्र के अंतर्गत घर-घर जाकर ऋणियों से मुलाकात की गई। साथ ही उन्हें ओटीएस योजना की जानकारी दी गई। बताया कि ओटीएस समझौता योजना के तहत गांवों में चौपाल भी लगाया जा रहा है। जिसमें उन्हें उपलब्ध विशेष छूट व समझौते के लाभों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। बताया कि चौपाल में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण व ऋणधारक उपस्थित हो रहे हैं।ऋणधारकों को आर्थिक राहत बताया कि बैंक द्वारा सीमित अवधि क...