क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन
चतरा, जून 26 -- चतरा संवाददाता चतरा पुलिस लाइन में चल रहे तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का गुरूवार को भव्य समापन हो गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग डीआईजी अंजनी कुमार झा पहुंचे, जिन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीआईजी ने सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर औश्र मेडल पहनाकर सम्मानित किया। टीम स्तर पर हजारीबाग ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि मेजबान चतरा रनर-अप रहा। ये विजेता अब स्टेट और फिर नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाएंगे। मालुम हो कि मंगलवार को पुलिस केंद्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। इस आयोजन में 5 जिले (चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह) की पुलिस टीमों और सीआईडी रांची की निर्णायक मंडली ने हिस्सा लिया था। तीन दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.