क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज, मैदान में पसीना बहा रहे जवान
रामगढ़, जून 11 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 के आयोजन को लेकर रामगढ़ जिला पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 13 से 15 जून तक होने वाली इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुलिस जवान इन दिनों विभिन्न खेल मैदानों में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। जिला पुलिस के चयनित खिलाड़ी इन दिनों अलग-अलग खेलों की नियमित प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं। सुबह के समय छावनी मैदान में क्रिकेट खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र चल रहा है। जहां खिलाड़ी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की बारीकियों पर मेहनत कर रहे हैं। वहीं पुलिस लाइन स्थित वॉलीबॉल मैदान में खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर अपनी टीम को मजबूत बनाने में लगे हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कबड्डी, बास्केट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.