रामगढ़, जून 15 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। हजारीबाग प्रक्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ जिला बल ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और क्रिकेट समेत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रामगढ़ ने प्रथम तथा चतरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में भी रामगढ़ विजेता और चतरा उपविजेता रहा। इस स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार रामगढ़ के मो. साकिब को मिला। बैडमिंटन के सिंगल एवं डबल्स दोनों वर्गों में रामगढ़ ने विजेता और उपविजेता दोनों स्थानों पर कब्जा जमाया, जबकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मो. तस्लीम खान को दिया गया। यह भी पढ़ें- बारिश के बीच संपन्न हुई क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता ...