क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में स्थगित रहेगा शिकायत निवारण कार्यक्रम
लखनऊ, अप्रैल 13 -- गोमतीनगर स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में प्रत्येक बुधवार को आयोजि किए जाने वाले "मीट योर आरपीओ" व जन शिकायत निवारण कार्यक्रम कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। अगली सूचना तक बुधवार के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। पूर्व की भांति सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को जारी रहेगा। यह जानकारी सोमवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा दी गई। जारी सूचना के द्वारा बताया गया कि पासपोर्ट से संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत या सहायता के लिए कृपया आधिकारिक माध्यमों जैसे पासपोर्ट सेवा पोर्टल, हेल्पलाइन या अन्य निर्धारित चैनलों का ही उपयोग करें ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.