पटना, मार्च 9 -- क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना में बुधवार को पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लंबित पासपोर्ट और पीसीसी (पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट) से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। साथ ही राज्य के 39 पासपोर्ट कार्यालयों में पासपोर्ट सेवाओं का लाभ लेने वाले आवेदकों से उनके अनुभव और प्रतिक्रिया भी ली जाएगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की अधिकारी स्वधा रिजवी ने बताया कि पासपोर्ट अदालत में छह महीने से अधिक समय से लंबित लगभग एक हजार आवेदकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा जटिल या लंबित मामलों के समाधान के लिए आवेदकों को सीधे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी से संवाद करने का अवसर भी दिया जाएगा। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.