वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के मानविकी अध्ययन विभाग के पहले वार्षिक सम्मेलन में 'मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में अभिसरण : पारिस्थितिकी और सतत भविष्य' विषय पर विमर्श हुआ। वक्ताओं ने देश के विभिन्न क्षेत्रों की पारिस्थितिकी के अनुसार वहां की जीवन पद्धति पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पारिस्थितिकी के अनुसार क्षेत्रीय जीवनशैली का निर्धारण होता है। आईआईटी खड़गपुर के प्रो. भगीरथ बेहरा ने भारतीय पारिस्थितिकी में देहधर्मी अनुभव, अनुष्ठानिक विरासत और पारिस्थितिक लचीलेपन पर चर्चा की। एक अन्य सत्र में आईआईटी बीएचयू की डॉ. स्वस्ति मिश्रा की अध्यक्षता में सुंदरबन के मधु संग्राहकों के जीवन, सिक्किम के लेपचा समुदाय पर हिमनदीय बाढ़ के प्रभाव, उपालंबित (सबाल्टर्न) पारिस्थितिकी के साहित्यिक निरूपण और आदिवासी पारिस्थितिक ज्...