क्षेत्रीय निदेशक ने उचित दर दुकान का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं
पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत, संवाददाता। उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय केंद्र सरकार के क्षेत्रीय निदेशक (भंडारण एवं अनुसंधान) डॉ.आरके शाही ने सदर तहसील क्षेत्र के विकास खंड ललौरीखेड़ा अन्तर्गत ग्राम पंचायत हरचुईया में कार्यरत उचित दर दुकान/अन्नपूर्णा भवन और नगर पालिका परिषद पीलीभीत के अन्तर्गत कार्यरत उचित दर विक्रेता रियाज अहमद की उचित दर दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उचित दर दुकानों,अन्नपूर्णा भवन पर प्रदर्शित आवश्यक सूचनाओं जैसे अन्त्योदय लाभार्थियों की सूची, अन्न सहायता हेल्पलाइन नंबर, टोल फ्री नम्बर आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उचित दर दुकान/अन्नपूर्णा भवन में भंडारित खाद्यान्न गुणवत्ता और मात्रा की जांच की। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न गेहूं व चावल को नमी से बचाव व कीड़े से बचाव के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.