बांका, मई 7 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का गुरुवार को क्षेत्रीय निदेशक एहसन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लस टू मॉडल स्कूल बाराहाट उच्च विद्यालय पथरा म.वि भंगा पथरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय सबलपुर सहित करीब आधा दर्जन विद्यालयों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय निदेशक ने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति विद्यार्थियों की उपस्थिति साफ-सफाई एवं उपलब्ध संसाधनों की गहन जांच की।खासकर मॉडल स्कूल बाराहाट में वे करीब एक घंटे तक रुके ।और वहां की शैक्षणिक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारी ने विद्यालय के शौचालय वर्ग कक्ष पेयजल व्यवस्था पुस्तकालय तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित शिक्षकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- क्षेत्रीय निदेशक एहसन ने किया विद्या...