हरिद्वार, फरवरी 27 -- हरिद्वार क्षेत्रीय धर्मशाला समिति ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह मनाया। फूलों की होली में सबने पुष्प वर्षा कर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने रंग जमाया। उत्तरी हरिद्वार स्थित बसंत लाल सेवासदन परिसर में इस समारोह का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकियां रहीं। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने का अवसर है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से परिचित कराते हैं। मेयर किरन जैसल ने कहा कि हरिद्वार की पहचान उसकी आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक परंपराओं से है। उन्होंने धर्मशाला समिति को सहयोग का आश्वासन भी दिया। अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.