क्षेत्रीय जूडो में राजकमल का दबदबा, 12 गोल्ड जीते
धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में विद्या विकास समिति की 37वीं क्षेत्रीय जूडो व कुराश प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता हासिल की। विद्या विकास समिति के अधिकारी नीरज कुमार लाल, सुरेश मंडल, प्राचार्य रमाकांत राणा व खेल अधिकारी पप्पू कुमार की अगुवाई में प्रतियोगिता का सफल संचालन धनबाद जूडो संघ के रेफरी सुदीप चक्रवर्ती, पलक परमा और अक्षय कुमार ने किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में दिवाकर कुमार शर्मा, प्रशांत हेंब्रम, काव्यांस कुमार, आर्गो बनर्जी, सौरव कुमार, मोहम्मद हमद, अमन कुमार, तेजस सिंह, मोहित कुमार ठाकुर, विष्णु कुमार सिंह, अनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.