बिजनौर, जुलाई 4 -- गन्ने की फसल में मिली बग कीट का प्रकोप दिखाई देने से किसान चिंतित हैं, जिससे बचाव हेतु उत्तम मिल अधिकारी गांव गांव जाकर किसानों को टिप्स दे रहे हैं।गन्ने की फसल में बरसात शुरू होते ही मिली बग कीट लगने से गन्ने की बढ़वार रूक गई है, जिसे लेकर किसान परेशान हैं। बरकतपुर उत्तम शुगर मिल के गन्ना विभाग महाप्रबंधक चांद वीर सिंह ने बताया कि चीनी मिल क्षेत्र के गांव हरचंदपुर, मायापुरी, सौफतपुर, लालपुर मान, बरकातपुर, पूंडरी खुर्द आदि गांव के किसानों के खेतों का निरिक्षण किया गया तो गन्ने में बीमारी का प्रकोप दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि चीनी मिल गन्ना विकास विभाग की टीम गांव गांव जाकर किसानों को बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूक कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...