क्षेत्रीय कार्यसमिति में महामंत्री बने राजेश,अर्चना उपाध्यक्ष
फतेहपुर, सितम्बर 3 -- फतेहपुर। भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यसमिति में दोआबा के दो महिलाओं समेत चार लोगों को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर घोषित कार्यसमिति में राजेश पटेल जनसेवक को क्षेत्रीय महामंत्री और अर्चना त्रिपाठी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। समीति में मनोज निषाद व सुधा मौर्या के सदस्य मनोनीत किया गया है। पदाधिकारियों की ताजपोशी से उनके समर्थकों में उत्साह है। राजेश पटेल संगठन के साथ समाजसेवा में लंबे समय से सक्रिय है। वह पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के दायित्व निर्वहन के साथ नवनिर्मित नगर पंचायत खखरेरू से पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ: भाजपा के पश्चिम क्षेत्र पदाधिकारियों की हुई घोषणा, देख लें नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.