रांची, जुलाई 18 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में 4,380 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्टेटिक, पेट्रोलिंग और फ्लाइंग मजिस्ट्रेट सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने सभी पदाधिकारियों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। परीक्षा को लेकर एसडीओ ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रविवार सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक निषेधाज्ञा लागू की है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: क्षेत्रीय कार्य...