पीलीभीत, जून 23 -- पीलीभीत। बरेली मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार गोस्वामी ने उपाधि महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कालेज भवन की रंगाई पुताई करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने महाविद्यालय के अध्ययन कक्ष, खेल मैदान और कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कालेज भवन की रगांई पुताई के लिए कार्यालय प्रभारी एवं लेखाकार को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के साथ आई टीम ने अभिलेखों की जांच कर सम्बंधित पटल प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य दुष्यन्त कुमार ने शिक्षकों साथ पटका एवं शाल भेंट कर उच्च शिक्षा अ...