प्रयागराज, मई 3 -- प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में स्वागत समारोह हुआ। संघ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ. सोनी ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का मार्ग है। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डॉ. शची वर्मा, डॉ. अजय प्रताप सिंह डॉ.अवनीश पांडेय, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. राज तिलक, डॉ.शाइस्ता परवीन, डॉ श्रीकांत जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.