जमशेदपुर, मई 11 -- जमशेदपुर । क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दारिसाई में मिट्टी जांच वैज्ञानिक नहीं है। जिसके कारण मिट्टी जांच का कार्य बंद पड़ा हुआ है। मिट्टी जांच केंद्र में दो सहायक अवश्य हैं लेकिन टेक्नीशियन नहीं होने से इस काम पर विराम लगा हुआ है और मिट्टी जांच के कार्य कृषि विज्ञान केंद्र में किए जाते हैं। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के इस केंद्र के टेक्नीशियन लंबे समय से बिना सूचना के अवकाश पर है जिसके कारण यह परेशानी हो रही है और शोध कार्य प्रभावित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...