हापुड़, जून 30 -- उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के जनपद में प्रथम आगमन पर छिजारसी टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष रेखा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल तथा नगर अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नरेश तोमर, उमेश राणा, मनोज गौतम, मोहन सिंह, नवीन तोमर, तेजवीर तोमर, हिमांशु अग्रवाल, हेमंत त्यागी, योगेश राणा, शैलेंद्र राणावत, गुड्डू प्रजापति, सचिन पुंडीर, विकास तोमर, नरेश भारती, कमल कंसल, नरेंद्र सैनी, शैंकी प्रजापति, विकास अग्रवाल, कविता माधरे, विनोद गुप्ता, अमित टांक, अजीत चौधरी, गौरव चौधरी, अनिरुद्ध कस्तला, जयभगवान शर्मा और अंशुल मित्तल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्...