हरदोई, अप्रैल 24 -- सण्डीला। नगर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का सण्डीला बॉर्डर पर नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद डाक बंगले में सण्डीला विधानसभा की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लावां में आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता से जनसंपर्क बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को जनसभा में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अजय शुक्ला, महेंद्र सोनी, जिला मंत्री अमरेन्द्र अर्कवंशी, सिद्ध प्रताप मौर्य, राजेश अस्थाना, राधा रमण शुक्ला, संजीव त्रिपाठी, सर्वेश राठौर व पियूष गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रह...