क्षेत्रिय कार्यालय पर प्रदर्शन 16 को
गोरखपुर, सितम्बर 9 -- गोरखपुर,निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश स्तर पर निर्धारित आंदोलनात्मक कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में गोरखपुर, राप्तीनगर, देवरिया, बस्ती, पडरौना, महराजगंज और सोनौली डिपो समेत क्षेत्रीय कार्यशाला व प्रशासनिक शाखा के अध्यक्ष-मंत्री शामिल हुए। संघ के क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को सभी डिपो में जनजागरण कार्यक्रम होगा। 16 सितंबर को दोपहर दो बजे क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन कर 17 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रबंध निदेशक को भेजा जाएगा। अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद नायक व संचालन वीरेंद्र विक्रम सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रोडवेज कर्मचारियों ने मंडलीय कार्यालय पर दिया धरना प्रांतीय संगठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.