क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय का हुआ जीर्णोद्धार
अयोध्या, मई 8 -- अयोध्या। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय का जीर्णोंद्धार किया गया है। एसएसपी डा गौरव ग्रोवर ने कार्यालय का अवलोकन किया। एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, शिकायत प्रकोष्ठ, वाचक कार्यालय, डीसीआरबी, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा तथा मॉनीटरिंग सेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली की समीक्षा किया। क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय अवलोकन के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, पुलिस अधीक्षक यातायात अयोध्या प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम जैन, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद सोनकर, क्षेत्राधिकारी लाइन विकास राय, मौजूद रहे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.