शामली, मार्च 24 -- थाना भवन। क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह के द्वारा थाना प्रांगण में शिशु कक्ष ,बेबी केयर रूम, का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। पुलिस विभाग की इस नई पहल का उद्देश्य ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों के छोटे बच्चों की सुरक्षित देखभाल सुनिश्चित करना है। थाना भवन थाना प्रांगण में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने फीता काटकर शिशु कक्षा का औपचारिक शुभारंभ किया। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जनपद के प्रत्येक थाने में शिशु कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों-विशेषकर महिला पुलिसकर्मियों-को अपने शिशुओं की देखरेख को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो।क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बताया क...