कानपुर, जून 23 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध आरवीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से चल रही प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अमोल इलेवन ने ​शिशुवेंद्र वॉरियर्स को 96 रन से और दूसरे मैच में चंद्रा क्रिकेट अकादमी ने पटेल प्रापर्टीज को छह विकेट से हराया। सप्रू मैदान पर हुए पहले मैच में अमोल इलेवन ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 213 रन बनाए। टीम की ओर से क्षितिज तिवारी ने 106 रन की शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। शाश्वत बंदोह ने 58 रन और सैयद अयान ने नाबाद 31 रन बनाए। यह भी पढ़ें- क्रिकेट आईटी स्ट्राइक ने हेलिजर बार्डन को 10 विकेट से हराया गेंदबाजी में गोल्डी यादव ने दो विकेट लिया। जवाब में शिशुवेंद्र वॉरियर्स की टीम 19.3 ओवर में 117 रन पर स...