पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में ग्राम बिलगांव स्थित रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में क्षय रोग केंद्र की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संभावित रोगियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग केंद्र के सीनियर सुपरवाइजर राजेश कुमार गंगवार एवं शेर सिंह चौहान ने छात्राओं और ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों, बचाव और उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को एक सप्ताह से अधिक समय से खांसी, बुखार या वजन में कमी जैसे लक्षण हों तो वह तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर बलगम की निशुल्क जांच कराएं। ...