हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता राजकीय मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने मंगलवार को लेक्चर थिएटर में विश्व क्षय रोग दिवस पर 'क्षय रोग (टीबी) एवं एनटीईपी' विषय पर कार्यशाला आयोजित करायी। प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल और विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. साधना अवस्थी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया।असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष ने बताया कि एक्स्ट्रा-पल्मोनरी टीबी फेफड़ों के अलावा शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित करती है। समय पर पहचान और उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। टीबी एवं श्वास रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रवि कुमार शर्मा ने बताया कि एचआईवी, मधुमेह और धूम्रपान करने वालों में टीबी का खतरा ज्यादा होता है। उन्होंने अपील की कि तीन दिन से अधिक बुखार या लगातार खांसी होने पर तुरंत जांच कराएं। टीबी एवं श्वास रोग विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.