रामगढ़, अप्रैल 7 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा थाना क्षेत्र के सारगडीह पंचायत के उप्रावि दुघमटिया परिसर में मंगलवार को क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के तहत जिला क्षय रोग पदाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य जांव शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरलांगा की ओर से आयोजित हुआ। यह विशेष अभियान 100 दिवसीय होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व स्वास्थ्य संगठन की परामर्शदाता डॉ अनुपमा ने किया।शिविर में उच्च जोखिम वाले लोगों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, एचआईवी जांच के साथ छाती के एक्स-रे के माध्यम से कुल 68 संभावित क्षय रोग मरीजों की जांच की गई। इस दौरान उपचाररत एक क्षय रोगी रोहन बनिया को पोषण आहार प्रदान किया गया। मौके पर अनुपमा, कांति देवी, कांति देवी, उपचार पर्यवेक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.