क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली
फतेहपुर, जून 5 -- चौडगरा। मलवां ब्लाक के गोपालगंज पीएचसी में क्षय रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को आठ मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ उनके उपचार और दवाओं के नियमित सेवन की भी समीक्षा की गई। पोषण पोटली में गुड़, भुना चना, सत्तू, मूंगफली, दलिया और प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री शामिल थी। मरीजों को पौष्टिक आहार लेने और उपचार के दौरान सावधानियां बरतने के लिए भी जागरूक किया गया। पीएचसी प्रभारी डा. राघवेंद्र सिंह राघव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षय रोगियों को गोद लेकर उनकी नियमित निगरानी की जा रही है। चयनित मरीजों को पोषण किट और दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मरीजों को बेहतर उपचार के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.