फतेहपुर, जुलाई 20 -- फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव द्वारा करीब 75 क्षय रोगियों को पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डा.यूबी, क्षय रोग अधिकारी डा.अशोक गुप्ता द्वारा किया गया। चेयरमैन ने रोगियों को आश्वस्त किया कि कोर्स पूरा होने तक किट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने जल संरक्षण के लिए वाटर बेल लगाने, व्यर्थ पानी न बहाने के लिए जागरुक किया। इस मौके पर आनंद स्वरूप रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, छाया श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, अभिषेक रस्तोगी, प्रवीण अवस्थी, रुपाली श्रीवास्तव, मोहन ज्योति, डा.विवेक, वंदना गुप्ता निक्षय मित्र भी बने। यह भी पढ़ें- Bhabua News: डीएम ने यक्ष्मा मरीजों में पोषाहार किट का किया वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...