श्रावस्ती, अप्रैल 27 -- श्रावस्ती, संवाददाता। इंडियन रेडक्रास सोसायटी क्षय रोगियों को पोषण पोटलियों का वितरण कर रही है। इसी के क्रम में सोमवार को रेडक्रास के पैटर्न सदस्य व अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र ने सीएचसी सिरसिया में 100 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि रेडक्रास के चेयरमैन व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की प्रेरणा से रेडक्रास ने जिले के सभी क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में अब तक 500 पोषण पोटलियां वितरित की जा चुकी हैं। हम लगातार अपने क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की चिंता करते रहेंगे। क्षय रोगियों को सरकार दवा उपलब्ध करा रही है और रेडक्रास जनभागीदारी से पोषण पोटलियां उपलब्ध करा रहा है, ताकि जल्द जिला टीवी मुक्त हो सके। उन्होंने कह कि दवा के साथ क्षय रोगियों के ...