मथुरा, मई 5 -- जनवादी लेखक संघ एवं भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में बौद्ध साहित्य में शांति, सह-अस्तित्व और करुणा विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर सभा स्थल कृष्णा नगर में किया गया। जिसमें विद्वानों, साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता, जनवादी लेखक संघ के महासचिव एवं श्री जयनारायण पीजी कॉलेज, लखनऊ के प्रो. डॉ. नलिन रंजन सिंह ने कहा कि क्षमा एवं करुणा ही बुद्ध की वास्तविक ताकत है। यही वह आधार है जिस पर एक संवेदनशील एवं समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि आज जब विश्व असहिष्णुता, हिंसा और वैचारिक कट्टरता के दौर से गुजर रहा है, तब गौतम बुद्ध के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हो उठते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व डीजीसी विविल एवं भारतीय बौद्ध महासभा के सरंक्षक बद...