आरा, सितम्बर 27 -- -दिगंबर जैन मंदिर में क्षमावाणी महापर्व पर भव्य आयोजन, 108 कलशों से हुआ आरा, निज प्रतिनिधि । शहर के महाजन टोली नंबर-2 स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर प्रांगण में क्षमावाणी महापर्व के पावन अवसर पर रविवार को आचार्य श्री 108 सुलभ सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान भगवान जिनेन्द्र प्रभु का जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक, पुष्पवृष्टि, 108 कलशों से जिनाभिषेक, शांतिधारा और क्षमावाणी पूजा की गई। शांतिधारा का सौभाग्य रीना निशित जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आचार्य सुलभसागर जी महाराज ने कहा कि दशलक्षण महापर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा बनाने की आंतरिक यात्रा है। यह भी पढ़ें- क्षमा वाणी से हुआ दशलक्षण पर्व का समापन उन्होंने कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है। यह कमजोरी नहीं, अंत...