कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। सेवा संस्थान के तत्वावधान में क्षमा दिवस के रूप में श्रीरामचरित मानस के सुंदरकांड का पाठ भव्यता के साथ किया गया। यजमान रूप में चित्रा दयाल द्वारा प्रभु का टीका लोचना किया गया। पाठ के समापन पर विधायक नीलिमा कटियार ने महाआरती की। संस्थान अध्यक्ष आनंद शंकर गुप्ता ने संस्थान द्वारा वर्ष पर्यंत किए गए कार्यों में त्रुटि के लिए क्षमा-याचना की। उन्होंने 100 लोगों के साथ प्रभु श्री राम का जप किया। मुख्य रूप से इंजी.कृष्ण कांत अवस्थी, अनिल रुस्तगी, आईएन गुप्ता, महेश शर्मा, हेमलता गुप्ता, सुधीर गुप्ता, डॉ.सुरेश कुमार आहूजा, वंदना शर्मा, नीलू निगम, शशी बैजल, रीति त्यागी, राकेश मिश्रा, राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.