भदोही, अप्रैल 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर आटो चालक क्षमता से ज्यादा सवारियों को बैठाकर फर्राटा भर रहे हैं। विडंबना ही है कि परिवहन विभाग व यातायात पुलिस की नजर नहीं पड़ रही है। आटो चालक खुलेआम हर नियमों का उलंघन कर रहे हैं। आटो यातायात का प्रमुख साधन बन चुका है। गोपीगंज-जंगीगंज, भदोही-ज्ञानपुर, औराई-भदोही, जंगीगंज-ऊंज, सुरियावां-ज्ञानपुर समेत प्रमुख वाहन स्टैंडों पर यात्रा करने को आटो ही मुख्य वाहन है। आटो में चालक आठ से दस लोगों को बैठाकर इतना तेज गति से चलते हैं कि मानों रेस चल रहा है। यहीं कारण है कि आए दिन सड़क दुर्घटना हो रहा है। आटो की फिटनेस, डीएल, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि की जांच की जाती है। इन नियमों का उलंघन करने पर चालान और सीज की कार्रवाई की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...